मांट से भाजपा विधायक राजेश चौधरी और रालोद एमएलसी योगेश नौहवार के बीच एक सड़क के शिलान्यास को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है। दोनों नेताओं ने नगला जयसिंह से खंजरावास तक बनने वाली 2.10 किमी लंबी सड़क का अलग-अलग शिलान्यास किया, जिससे श्रेय लेने की होड़ तेज हो गई है।