कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि राजनीतिक नेताओं को सार्वजनिक मंचों पर शालीन भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने खड़गे की टिप्पणी को अनुचित बताते हुए स्पष्टीकरण देने की बात कही। वहीं, बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी राजनीतिक बयानबाजी में संयम.