सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कीचड़ में फंसी कार को एक सांड धक्का देता नजर आता है। इस नजारे को देखकर कुछ लोग इसे मदद बता रहे हैं, जबकि कुछ को वीडियो के असली होने पर शक है। हालांकि, सांड ने ऐसा क्यों किया, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।