दीपावली से पहले देहरादून में 95 हजार से अधिक गैस उपभोक्ताओं को झटका लगा है, क्योंकि ई-केवाईसी पूरी न होने के कारण उनके कनेक्शन ब्लॉक कर दिए गए हैं। उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के लिए एजेंसी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे रसोई संकट गहरा गया है।