Hindustan. Gorakhpur News: गोरखपुर के तारामंडल उपकेंद्र को 220 केवी खोराबार बिजली घर से जोड़ने वाली 33 केवी की अतिरिक्त लाइन तैयार हो गई है। विद्युत सुरक्षा निदेशालय से प्रमाण पत्र मिलने के बाद आपूर्ति शुरू. अब रुस्तमपुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े 18 हजार घरों को निर्बाध बिजली मिलेगी। बिजली निगम ने एक अतिरिक्त लाइन बनाकर 33 केवी रुस्तमपुर उपकेंद्र को खोराबार उपकेंद्र से जोड़ दिया है।