बंगाल की खाड़ी में सक्रिय सिस्टम से झारखंड में भारी बारिश का अनुमान. 28-29 अक्टूबर को स्कूल बंद, शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य. मौसम विभाग का अलर्ट. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव से झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 अक्टूबर को राज्य में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवा की स्थिति बन सकती है.