रांची होकर सांतरागाछी और खातीपुरा के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 4 नवंबर से शुरू होगा। यह ट्रेन यात्रियों को उत्तर प्रदेश और राजस्थान की ओर यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेगी। ट्रेन संख्या 18061 सांतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को सांतरागाछी से चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 18062 खातीपुरा-सांतरागाछी एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को खातीपुरा से रवाना होगी। इस ट्रेन के चलने से रांची सहित मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों.