केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन सीडीएससीओ की रिपोर्ट के अनुसार, 330 दवाएं और कॉस्मेटिक्स गुणवत्ता जांच में फेल हो गए हैं, जिसके बाद जमशेदपुर और कोल्हान में औषधि विभाग ने सघन जांच अभियान शुरू किया है। विभाग ने दवा कारोबारियों से संबंधित बैचों का विवरण मांगा है और मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इन दवाओं को बाजार से हटाने के निर्देश दिए हैं।