तिरहुत स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना में वंशीधर ब्रजवासी और अभिषेक झा के बीच कांटे की टक्कर. 8वें राउंड तक 1892 वोटों का अंतर. तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना में वंशीधर ब्रजवासी और एनडीए प्रत्याशी अभिषेक झा के बीच कांटे की टक्कर जारी है. पांचवें राउंड में ब्रजवासी ने 535 वोटों की बढ़त बनायी, लेकिन छठे राउंड में यह अंतर घटकर 235 वोट रह गया.