वेनगंगा नदी में युवती का शव मिलने के मामले में पुलिस ने उसके बचपन के दोस्त को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार जांच में युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का पहलू सामने आया है। आरोपी का मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।