झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, ओएमआर शीट में हेराफेरी और परीक्षा परिणाम में अनियमितता को लेकर सीआईडी की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सीआईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट के मुताबिक आयोग की ओर से आयोजित 36 परीक्षाओं में से 9 परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितता के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। अन्य परीक्षाओं की जांच अभी जारी है।