राजद के डॉ. संजीव कुमार ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के नवल किशोर यादव को 1057 मतों से हराकर जीत दर्ज की। इस परिणाम ने नवल किशोर यादव के तीन दशक पुराने चुनावी वर्चस्व को समाप्त कर दिया। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव परिणाम में बड़ा उलटफेर हुआ है। संजीव कुमार ने भाजपा के दिग्गज प्रत्याशी नवल किशोर यादव को 1057 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की।