चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर में 23 अक्तूबर से आयोजित क्राफ्ट्सरूट्स हस्तशिल्प प्रदर्शनी का मंगलवार देर रात समापन. अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में शहरवासी प्रदर्शनी देखने और हस्तनिर्मित उत्पादों की खरीदारी करने पहुंचे। प्रदर्शनी में देश के 22 राज्यों के 90 से अधिक शिल्पकारों ने हिस्सा लिया।प्रदर्शनी में अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक हस्तकलाओं, लोककलाओं और हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। शिल्पकारों ने अपने हुनर और पारंपरिक तकनीकों के जरिये भारतीय संस्कृति.