संवाद न्यूज एजेंसीकरनाल। बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय बाल महोत्सव में बच्चों ने नृत्य और रागनी से रंग जमा दिया। आयोजन में नृत्य, गायन, हरियाणवी रागनी, मेहंदी और अन्य प्रतियोगिताओं में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। मंगलवार को बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य में मनस्विनी शर्मा, पूर्वाशा सिन्हा और नव्या गुप्ता ने अपने-अपने वर्गों में पहला स्थान हासिल किया।हरियाणवी रागनी में पार्थ पब्लिक स्कूल.