Darbhanga News: दरभंगा के डीएमसीएच के मदर एंड चाइल्ड अस्पताल में मरीजों को कथित तौर पर एक्सपायरी ब्रेड और खराब अंडे देने का वीडियो वायरल हुआ है। एक प्रसूता के परिजन ने 26 अक्टूबर को वीडियो साझा किया। अस्पताल की भोजन आपूर्ति करने वाली उमंग जीविका एजेंसी के मैनेजर ने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि ब्रेड एक दिन बाद लौटाया गया था। ‘हिन्दुस्तान’ ने वीडियो की पुष्टि नहीं की है।