Bhagalpur News: बाथ थाना क्षेत्र के चंद्रपुर निवासी 16 वर्षीय बादल कुमार मिश्र सीढ़ी घाट पर अजगैवीनाथ मंदिर के पास गंगा में स्नान करते समय डूब गए थे। मंगलवार सुबह उनका शव नदी में उपलाता मिला। एसडीआरएफ की मदद से शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव की पहचान परिजनों से कराई और पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।, Bhagalpur Hindi News - Hindustan.