Patna News: पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित कृष्णा घाट पर मंगलवार तड़के गंगा में डूबने से 32 वर्षीय सूरज कुमार की मौत हो गई। वह एक साथी के साथ घाट गया था और गहरे पानी में जाने के बाद वापस नहीं लौटा। पुलिस को सुबह सूचना दी गई। एसडीआरएफ ने सुबह करीब नौ बजे शव निकाला। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया और घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका जताई।