गुरुग्राम में व्यापार केंद्र और गैलेरिया मार्केट रोड पर दोतरफा यातायात शुरू होने से पहले ही जाम की स्थिति बन गई है। अवैध पार्किंग और रेहड़ियों के अतिक्रमण के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे नई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। व्यापार केंद्र मार्केट रोड और गैलेरिया मार्केट रोड पर दोतरफा यातायात (टू-वे) शुरू करने की तैयारी के बीच अभी से जाम लगने लगा है।