नियोजकों और श्रमिकों को नई श्रम संहिताओं की जानकारी। ईएसआईसी, पेंशन, न्यूनतम मजदूरी और सुरक्षा पर महत्वपूर्ण चर्चा। श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और नियोजकों को श्रम कानूनों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को संयुक्त श्रम भवन, पड़रावां, औरंगाबाद में चार नई श्रम संहिताओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.