मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 3 सितंबर को मथुरा आगमन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। करीब 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और पूरे क्षेत्र को 7 सुपर जोन, 12 जोन और 19 सेक्टर में बांटा गया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी करते एडीजी एसके भगत (बाएं से दूसरे)। साथ में डीआईजी शैलेश पांडे एवं एसएसपी श्लोक कुमार।