यूपी के मेरठ में स्नातक और शिक्षक, विधान परिषद् चुनावों के रुझान आ रहे हैं. मेरठ में सपा और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला है. उत्तर प्रदेश में विधान परिषद् की 11 सीटों पर मतगणना के बीच मेरठ की स्नातक सीट पर समाजवादी पार्टी और शिक्षक सीट पर भारतीय जनता पार्टी आगे है. 27 अक्टूबर, मंगलवार, सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है.