राजस्थान में AI डीपफेक से साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं. इस दौरान ठग नेताओं के फर्जी वीडियो से लोगों को निशाना बना रहे हैं. सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और कैशबैक जिताने के नाम पर साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जनप्रतिनिधियों और प्रसिद्ध राजनीतिक हस्तियों की तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल कर फर्जी विज्ञापन चलाए जा रहे हैं.