चक्रवात अर्नब के कारण कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है, जबकि दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। चक्रवात 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकरा सकता है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में चक्रवात के असर से भारी बारिश की आशंका है।