धनबाद जेल में देर रात डीसी-एसपी के नेतृत्व में जेल की तलाशी ली गई. नरेंद्र निषाद की रिपोर्ट. धनबाद: मंडल कारा में सोमवार देर रात जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान जेल के विभिन्न वार्डों की सघन तलाशी ली गई.