Barriers and bollards in Chatori Gali will be swapped around over the next three days. चटोरी गली के पास गोलघर स्थित पुलिस चौकी के निकट बैरियर और बोलार्ड की जगह तीन दिन में बदली जाएगी। व्यापारियों की मांग पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन ने सहमति जताई है। इसके तहत बैरियर की जगह बोलार्ड और बोलार्ड की जगह बैरियर लगाया जाएगा ताकि ग्राहकों को आने-जाने में आसानी हो।