Welcome for athletes returning with medals from the Para Asian Games. पैरा एशियन गेम्स में पदक जीतकर लौटे मेरठ के खिलाड़ियों का जिला पैरा संघ के सचिव गौरव त्यागी ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया। मेरठ के आयुष वर्मा ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। प्रीति ने दो रजत पदक और अनुभव ने एक कांस्य पदक जीता। ये सभी खिलाड़ी सोमवार को दिल्ली स्थित हवाई अड्डे पर पहुंचे।