दीपावली और छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों को ट्रेन में टिकट की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, जिससे बस और टैक्सी का किराया भी बढ़ गया है। नियमित और स्पेशल ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है, वहीं बसों का किराया 200 रुपये तक बढ़ने और टैक्सी से बिहार जाने में 22 हजार रुपये तक खर्च होने की आशंका है।