बिलासपुर के विनीत कुमार दुबे को रूस में नौकरी के बहाने बुलाकर बंधक बना लिया गया है। उन पर रूसी सेना में शामिल होकर यूक्रेन युद्ध लड़ने का दबाव बनाया जा रहा है, और परिवार ने विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है। इंटरनेट मीडिया टेलीग्राम पर आकर्षक वेतन वाली नौकरी का विज्ञापन देखकर रूस गए बिलासपुर निवासी विनीत कुमार दुबे को मॉस्को के होटल में बंधक बना लिया गया है।