राजस्थान और पूर्वी भारत के बीच रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में सोमवार को खातीपुरा (जयपुर)-टाटानगर-सांतरागाछी नई एक्सप्रेस रेलसेवा का. सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर / कोलकाता : राजस्थान और पूर्वी भारत के बीच रेल संपर्क मजबूत करने की दिशा में सोमवार को खातीपुरा (जयपुर)-टाटानगर-सांतरागाछी नई एक्सप्रेस रेलसेवा का शुभारंभ किया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।