युवाओं को नशामुक्त समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने हेतु सुखासन विद्यालय में पड़ोस युवा सांसद एवं नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का सफल आयोजन. Madhepura News: बिहार के मधेपुरा जिले में एक खास पहल देखने को मिली. ग्वालपाड़ा प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखासन में जब 'पड़ोस युवा सांसद' और 'नशा मुक्त भारत' कार्यक्रम की चौपाल सजी, तो माहौल में एक अलग ही ऊर्जा दिखाई दी.