महंगाई के इस दौर में भी धनबाद में 20 रुपए से लेकर 100 तक में कपड़े और जूते मिल रहे हैं. नरेंद्र निषाद की रिपोर्ट. 4 Min Read धनबाद: महंगाई के इस दौर में कपड़े और जूते खरीदना आम परिवारों के लिए भारी पड़ रहा है. लेकिन धनबाद के पुराना बाजार में विजयादशमी के मौके पर एक ऐसा बाजार सजता है, जहां जरूरत का सामान बेहद कम कीमत में मिल जाता है.