जमशेदपुर के बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में लगे मेले के मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में आग लग गई. हादसे में युवती झुलस गई और बाइक जल गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. रविवार रात बर्मामाइंस दुर्गा पूजा मैदान में लगे मेले में मौत के कुएं का प्रदर्शन चल रहा था. इसी दौरान बाइक से करतब दिखा रही युवती की बाइक में अचानक आग लग गई.