लखनऊ। तस्वीरें पूरी कहानी बयां करती हैं। कुछ ऐसा ही नजारा चित्रकला शिविर में देखने को मिला जहां लखनऊ के चित्रकार मोहन मावा ने महर्षि वाल्मीकि की जीवन यात्रा को कैनवास पर उकेरा। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर राज्य ललित कला अकादमी की ओर से कैसरबाग स्थित लाल बारादरी में दो दिवसीय चित्रकला शिविर आयोजित किया गया। पहले दिन प्रदेश के 10 कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों के जरिये महर्षि वाल्मीकि के जीवन और.