जहानाबाद में 27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक नशा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा. डीडीसी आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान की रूपरेखा तय की गई. अभियान के तहत विभिन्न विभागों के माध्यम से आम लोगों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जायेगा. इसका उद्देश्य स्वस्थ समाज और सशक्त एवं समृद्ध बिहार के निर्माण में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है.