सारण के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों द्वारा वीडियो बनाने का चलन शिक्षकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। मढ़ौरा के एक स्कूल में परीक्षा के दौरान यूट्यूबर द्वारा वीडियो बनाने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। सारण के सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन के बीच इंटरनेट मीडिया पर वीडियो और रील बनाने का चलन अब शिक्षकों के लिए परेशानी का कारण बनने लगा है।