जबलपुर के रांझी में शरद पूर्णिमा पर भंडारे के दौरान मोटरसाइकिल धीरे चलाने की नसीहत देने पर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर कई लोगों को घायल किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।