दोस्तों के साथ गए युवक की मौत परिजन ने हाईवे पर लगाया जाम. शहर के वार्ड-5 निवासी 22 वर्षीय मनीष की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए नेशनल हाईवे-709ए पर सिंह होटल के पास जाम लगा दिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार और डीएसपी गोरखपाल राणा मौके पर पहुंचे। परिजन को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला.