कानपुर। परिवहन निगम ने कानपुर से पडरौना (कुशीनगर) के लिए वातानुकूलित बस सेवा शुरू की है। फिलहाल ट्रायल के तौर पर किदवईनगर डिपो की दो एसी बसें चलाई जा रही हैं। ये बसें झकरकटी बस अड्डे से रोजाना दोपहर दो बजे रवाना होंगी। यात्रियों की संख्या पर्याप्त रहने पर सेवा नियमित कर दी जाएगी।अब तक इस रूट पर एक साधारण रोडवेज बस का संचालन हो रहा था। नई एसी बस सेवा शुरू.