Bhagalpur News: कहलगांव थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव के बहियार में तालाब में डूबने से 74 वर्षीय सुगनी देवी की मौत हो गई। वह बकरी चराने खेत गई थीं और पैर धोते समय फिसलकर तालाब में गिर पड़ीं। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा।, Bhagalpur Hindi.