झांसी। होटल ऋषभ में कमरे से चेक आउट करने के दौरान अचानक गिरकर मृत हुई मुस्कान (27) के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया. इसमें उसके शरीर में चोट के निशान नहीं मिले। अचानक सिर के बल गिरने से वहां घाव मिला। आशंका जताई जा रही कि हार्ट अटैक की वजह से उसकी मौत हुई हालांकि जांच के लिए उसका विसरा एवं हार्ट सुरक्षित रखा गया है। इसे फोरेंसिक विभाग को भेजा.