गांव दरियापुर में सोमवार सुबह मकान की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 11 वर्षीय बच्चा झुलस गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।गांव निवासी विपिन कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे उनका बेटा नैतिक खेलते-खेलते गांव के मंदिर के पास स्थित श्रीपाल सिंह के मकान की छत पर पहुंच गया। इसी दौरान वह मकान के ऊपर.