राजस्थान के अलवर में खाद्य विभाग ने केडलगंज की एक दुकान पर छापा मारकर करीब 100 किलो संदिग्ध घी जब्त किया. घी की पैकिंग पर सरस और जयपुर डेयरी से जुड़ी जानकारियां छपी थीं. जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी. फूड इंस्पेक्टर केशव गोयल के अनुसार, दुकान पर घी करीब 300 रुपये प्रति किलो के भाव से बेचा जा रहा था.