हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तेलंगाना का कार्यभार संभालने के लिए शिमला से रवाना हो गए। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उनके तीन साल के कार्यकाल की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल ने राजभवन तक सीमित न रहकर प्रदेश के सभी जिलों का दौरा किया, लोगों से सीधा संवाद किया और कई मुद्दों को बातचीत से सुलझाया। उन्होंने सामाजिक संगठनों के कार्यक्रमों में भी सक्रिय भागीदारी की।