Faridabad News: फरीदाबाद के सेक्टर-21सी में रविवार तड़के चोरी के प्रयास के दौरान एक युवक सीढ़ी समेत चौथी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका साथी फरार हो गया। मकान मालिक ने आरोप लगाया कि युवक ने लैपटॉप बैग से 65 हजार रुपये चुराए थे। घायल को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।, Faridabad Hindi News - Hindustan.