भंडरा में 26 लाख की सड़क निर्माण में घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप. ग्रामीणों ने उपायुक्त से गुणवत्ता जांच व कार्रवाई की मांग की है. भंडरा (लोहरदगा: भंडरा प्रखंड के उदरंगी व भंडरा पंचायत अंतर्गत छोटा अंबेरा हरिजन टोली से लड़ाई टांगर तक करीब 26 लाख रुपये की लागत से बनायी जा रही पीसीसी सड़क के निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है.