Lucknow News: लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी निकालने के दावों के बावजूद जलभराव, सीवर ओवरफ्लो और गंदगी से लोग परेशान हैं। श्रीराम विहार और संतकबीरनगर कॉलोनी में सीवर समस्या की शिकायत है। भार्गव कॉलोनी और कैलाश बिहार में सफाई नहीं हो रही, जबकि केशव नगर सेकंड में नाली का कूड़ा सड़क पर फैला है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तत्काल सफाई और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।