बरामद पटाखों का अनुमानित मूल्य करीब 25 लाख रुपये बताया गया है। मामले में चार दुकानदारों को हिरासत में लिया गया है। दीपावली पर्व को लेकर सहरसा पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सदर थाना क्षेत्र के शंकर चौक सहित विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित पटाखे बरामद किए हैं। सहरसा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति.