देवास जिले के ग्राम चंदाना में जहरीली शराब की घटना से प्रभावित परिवारों से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने मुलाकात की। पटवारी ने 22 मौतों की जानकारी का दावा करते हुए निष्पक्ष जांच, वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक करने, दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की।