मानेसर नगर निगम बड़े टेंडर की मंजूरी तक अगले छह महीने के लिए छोटे टेंडर के जरिए सफाई पर 7.60 करोड़ रुपये खर्च करेगा। वर्तमान एजेंसी के खराब प्रदर्शन के कारण क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है, जिसके बाद नई एजेंसी 3 नवंबर से कार्यभार संभालेगी। गुरुग्राम के मानेसर नगर निगम क्षेत्र में बड़े टेंडर को मंजूरी मिलने तक छोटे टेंडर के जरिए सफाई कराई जाएगी।