Food Department Bhopal: शरद पूर्णिमा और दीपावली के मद्देनजर भोपाल में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मिठाई दुकानों पर औचक निरीक्षण तेज कर दिया है। रविवार को टीम ने राजधानी के तीन प्रमुख प्रतिष्ठानों से पनीर, मावा, दूध और लड्डुओं के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे हैं।